शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट में घोषित नयी आय कर दरें आपके लिए कितनी फायदेमंद? समझें यह हिसाब-किताब

बजट 2020 में घोषित नयी आयकर दरों से वास्तव में करदाताओं को बड़ी राहत नहीं मिली है। अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 20 लाख रुपये भी हो, और वह आय कर में छूट के नियमों, जैसे 80सी और हाउसिंग लोन का पूरा फायदा उठाता रहा हो, तो उसके लिए नयी दरें फायदेमंद नहीं होंगी।

शेयर मंथन ने अलग-अलग सालाना आय वाले लोगों के लिए यह तुलना की है वे अगर आय कर में छूट के प्रावधानों का फायदा उठाते रहे हैं, तो किन स्थितियों में उनके लिए नयी आय कर दरें फायदेमंद होंगी, और किन स्थितियों में पुरानी दर के साथ छूटों का फायदा उठाना ही बेहतर होगा। अगर आपकी सालाना आय 20 लाख रुपये तक भी है, तो इस हिसाब-किताब को जरूर समझ लें।
पुरानी दरों के साथ आय कर छूट, या छूट छोड़ कर नयी घटी दरें? क्या है बेहतर, इस हिसाब-किताब को समझें इस वीडियो में...

(शेयर मंथन, 2 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी