शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विकास पर फोकस करने वाला हाल के वर्षों का सर्वश्रेष्ठ बजट : आशीष कुमार चौहान

बजट 2023-24 को लेकर बाजार विशेषज्ञ काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (01 फरवरी) को अपने कार्यकाल का पाँचवाँ बजट पेश किया। इस बजट को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने हाल के वर्षों में पेश सर्वश्रेष्ठ बजट बताया है।

उन्होंने कहा, "यह विकास पर फोकस करने वाला बजट है, जो हाल के वर्षों में पेश सर्वश्रेष्ठ बजट में से एक है। बजट में बुनियादी ढाँचे और रोजगार सृजन दोनों पर ध्यान दिया गया है, जबकि सभी के लिए आयकर कम किया गया है, और राज्यों को बहुत पैसा दिया गया है। यह बजट विकास को सपोर्ट करने के साथ-साथ खपत की रफ्तार को भी आगे बढ़ाएगा और साथ ही चीन और विकसित बाजारों में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों की तुलना में देश को अच्छी स्थिति में रखेगा, और जब तक कि बाकी दुनिया आसान न हो जाए।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "बजट पेश होने से पहले निवेशक पूँजीगत लाभ में बढ़ोतरी को लेकर चिंतित थे। वहीं कोई बदलाव नहीं होने से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी पैदा हुई है। कुल मिला कर यह बाजारों के लिए बहुत ही सकारात्मक बजट है, जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है। मैं बजट को 10 में से 10 नंबर देता हूँ।"

(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी