कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली।
इससे पहले अमेरिकी बाजार में लगातार 5 सत्रों में गिरावट देखने को मिली थी। तकनीकी शेयरों के जोरदार प्रदर्शन से नैस्डैक और एसऐंडपी को काफी सहारा मिला। हालाँकि विमानन कंपनी बोइंग में गिरावट ने डॉव जोंस में बढ़ोतरी को सीमित कर दिया।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 200.64 अंक या 0.79% की मजबूती के साथ 25,650.88 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 149.92 अंक या 2.02% की बढ़ोतरी के साथ 7,558.06 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 40.23 अंक या 1.47% की वृद्धि के साथ 2,783.30 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.26% की बढ़ोतरी के साथ 66.58 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)
Add comment