शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए डॉव जोंस और एसऐंडपी 500

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अमेरिकी बाजार को डिज्नी के शेयर में उछाल, चीन के साथ व्यापार करार की उम्मीद और छोटी अवधि के ऋण उपकरणों में फिर से शुरू हुई खरीदारी से सहारा मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92.1 अंक या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 27,783.59 पर ही बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.99 अंक या 0.05% की कमजोरी के साथ 8,482.10 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.2 अंक या 0.07% की हल्की वृद्धि के साथ 3,094.04 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 62.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख