शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), डीएलएफ (DLF), एनटीपीसी (NTPC), आईडीएफसी (IDFC)..

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL): खबर है कि सीएजी (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में केजी डी 6 (KGD6) ब्लॉक में कंपनी को निवेश बढ़ाने पर मंजूरी देने पर सवाल उठाये हैं।

डीएलएफ (DLF): आयकर विभाग ने कंपनी से 2009-10 के लिए 1,180 करोड़ रुपये के अतिरिक्त टैक्स की माँग की है।
एनटीपीसी (NTPC): तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.25% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 2371 करोड़ रुपये हो गया।
आईडीएफसी (IDFC): अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19% बढ़कर 321 करोड़ रुपये रहा।
नाल्को (NALCO): अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 65% बढ़कर 256 करोड़ रुपये रहा।
इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank): बैंक ने बीपीएलआर (BPLR) में 0.25% और बेस रेट में 0.5% की बढ़ोतरी कर दी है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी