शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance), एलएंडटी (L&T) ने गिराया सेंसेक्स (Sensex) को

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से आज सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 53 अंक, लार्सन एंड टुब्रो ने 41 अंक और आईसीआईसीआई बैंक ने 38 अंक कमजोर किया। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने 34 अंक और आईटीसी ने भी 25 अंक कमजोर किया। सेंसेक्स के कुल 27 शेयर आज घाटे में रहे, जबकि केवल 3 शेयर हरे निशान में रहे। चढ़ने वाले शेयर में एचडीएफसी प्रमुख रहा। इसे एचडीएफसी ने 4 अंक की मजबूती दी।
सेंसेक्स के इन दिग्गज शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा घाटे में टाटा मोटर्स का शेयर रहा। यह 79.45 रुपये यानी 6.92% की कमजोरी के साथ 1068.80 रुपये पर आ गया। जिंदल स्टील को 4.34%, जयप्रकाश एसोसिएट्स को 4.32%, लार्सन एंड टुब्रो को 3.66%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 3.47%, रिलायंस इन्फ्रा को 2.93%, आईसीआईसीआई बैंक को 2.61%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.57%, आईटीसी को 2.24%, विप्रो को 2.17%, एनटीपीसी को 1.96%, एसबीआई को 1.72%, हीरो होंडा को 1.40%, डीएलएफ को 1.38%, भारती एयरटेल को 1.24%, सिप्ला को 1.20%, टाटा स्टील को 1.07% और मारुति सुजुकी को 1.02% का घाटा सहना पड़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.98%, इन्फोसिस में 0.97%, बीएचईएल में 0.91%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.90%, टाटा पावर में 0.73% और टीसीएस में 0.59% की कमजोरी रही। बजाज ऑटो में 0.19%, एचडीएफसी बैंक में 0.13% और ओएनजीसी में 0.12% की गिरावट रही। दूसरी ओर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 0.64% और एचडीएफसी को 0.36% का फायदा हुआ। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.20% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी