शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह चौतरफा हरियाली है।

सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी अच्छी तेजी है।
अमेरिकी बाजार की तेजी का असर जापान के निक्केई (Nikkei) और अन्य एशियाई शेयर बाजारों पर दिख रहा है। अमेरिकी कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से अमेरिका की वित्तीय सेहत सुधरने की उम्मीद बढ़ गयी है। साथ ही मिस्र में संकट का हल जल्दी निकलने की उम्मीदों से एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी है।
निक्केई में करीब 2% की जोरदार तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) 1.5% ऊपर है। स्ट्रेट टाइम्स(Straits Times) में  0.6% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) , ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) और चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में आज अवकाश है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) के बंद स्तर के मुकाबले अभी 66 अंक की तेजी के साथ 5490 पर है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी