शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 481 अंक चढ़ कर बंद, निफ्टी (Nifty) 7800 के ऊपर

बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत, बेहतर मॉनसून के अनुमान और उम्मीद से बेहतर आये आर्थिक आँकड़ों से बाजार को सहारा मिला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 481.16 अंक (1.91%) की बढ़त के साथ 25,626.75 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,671.50 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,358.42 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 141.50 अंक (1.84%) की तेजी के साथ 7,850.45 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,864.80 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,772.20 रहा। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल ऐंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 16.0350 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एनएसई में 31 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छूआ जबकि 17 शेयरों ने 52 हफ्ते के निचले स्तर को छूआ।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.91% और बीएसई स्मॉल कैप 1.06% बढ़ कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.44% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.07% की मजबूती आयी।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में महिद्रा ऐंड महिंद्रा में 7.40%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.40%, बजाज ऑटो में 4.95%, बीएचईएल में 4.88%, मारुति में 4.42% और टाटा मोटर्स में 3.40% की मजबूती आयी। दूसरी ओर इन्फोसिस में 0.87% और अदाणी पोर्ट्स 0.11% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 7 शेयर लाल निशान पर रहे। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और शुक्रवार 15 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर बंद रहेगा। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी