शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 97 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 7,750 के नीचे

शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार में दबाव देखने को मिला। दिन भर के उतार -चढ़ाव के बाद अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 97.82 अंक (0.39%) की गिरावट के साथ 25,301.90 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25506.06 का रहा दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 25251.90 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 33.70 अंक (0.43%) की कमजोरी के साथ 7,749.70 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,812.40 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,735.75 रहा। निफ्टी आज 200 डीएमए के नीचे बंद हुआ है।
इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.74% नीचे 16.4250 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा,उर्जा और कैपिटल गुड्स क्षेत्र के शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव और बढ़ गया। आज सिर्फ एफएमसीजी क्षेत्र के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
छोटे-मॅंझोले शेयरों भी आज लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.83% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.33% की कमजोरी देखने को मिली।
आज सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 3.49%, आईटीसी में 1.55%, ओएनजीसी में 1.40%, एनटीपीसी में 1.00%, बजाज ऑटो में 0.83% और डॉ.रेड्डीज में 0.58% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं अगर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में सबसे ज्यादा 9.10%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.44%, रिलायंस में 1.73%, महिंद्र ऐंड महिंद्रा में 1.17%, सिप्ला में 1.04% और टाटा स्टील में 0.98% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के दिग्गज शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर रहे और 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी