शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के लिए 266-268 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 282-286 रुपये के स्तरों पर ऊपरी लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 258 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 10 फरवरी को बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 270.60 रुपये पर बंद हुआ। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 155 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 10 अगस्त 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 282 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 235.66 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अपने 52 हफ्तों के शिखर से तेजी के साथ नीचे गिरने के बाद इसने 204 के स्तर के पास ताजा लिवाली धुरी बनायी और तेजी से वापसी की। इसके अलावा इसने पिछले हफ्ते अपना पूरा खोया हुआ मूल्य हासिल कर लिया और अपने पिछले शिखर के आस-पास पहुँचने में कामयाब रहा, जो कि निकट भविष्य में इसके और मजबूत होने की क्षमता को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी