शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के लिए 175-177 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 205-210 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 160 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में गुरुवार 24 अगस्त को डेल्टा कॉर्प का शेयर 182.15 रुपये पर बंद हुआ। 27 दिसंबर 2016 को यह शेयर 95 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 05 अप्रैल 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 218.30 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 152.14 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 100 रुपये से 180 रुपये के स्तर तक भारी वृद्धि के बाद यह शेयर पाँच महीनों तक 150-180 स्तरों के दायरे में जमा (कंसोलिडेट) रहा और साप्ताहिक चार्ट पर "सममित त्रिकोण" पैटर्न बना रहा था, जो तेजी का संकेत है। इसके अलावा, पिछले हफ्ते यह उस पैटर्न से बाहर निकलने के साथ ही उन स्तरों के ऊपर भी बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी