शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के लिए 855-860 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 950-970 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 810 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में गुरुवार 01 मार्च को एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 871.40 रुपये पर बंद हुआ। 03 मार्च 2017 को यह शेयर 404.25 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 25 फरवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 928.75 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट पर कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 633.88 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि साप्ताहिक चार्ट पर देखा जा सकता है कि यह शेयर लगातार उच्चतम शिखर और उच्चतम तलहटी में कारोबार कर रहा है, जो तेजी का रुझान है। इसके अलावा यह दैनिक चार्ट पर 'उल्टे सिर और कंधे' की आकृति बना रहा था, जिससे इसने नेकलाइन ब्रेकआउट कर दिया है। पिछले सप्ताह एनआईआईटी टेक ने 4% बढ़त के साथ लंबी बुलिश कैंडल की आकृति बनायी, जो दर्शाता है कि इसमें आगे भी खरीदारी जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी