शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को सूचीबद्ध होगा टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) का शेयर

महिला परिधान निर्माता टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) का शेयर सूचकांकों पर सोमवार 30 जुलाई को सूचीबद्ध होगा।

टीसीएनएस क्लोथिंग का आईपीओ (IPO) 18 जुलाई से 20 जुलाई तक खुला था, जिसमें इसे 5.25 गुना आवेदन प्राप्त हुए। यानी निवेशकों ने 1,09,99,828 शेयरों के मुकाबले 5,79,79,780 शेयरों के लिए आवेदन भेजे। विभिन्न हिस्सों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए योग्य संस्थागत निवेशकों ने 13.47 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 5.08 गुना और खुदरा निवेशकों ने 67% आवेदन भेजे।
कंपनी ने 1,125 करोड़ रुपये के इश्यू में 714-716 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। टीसीएनएस क्लोथिंग के देश भर में 465 रेंटेड (किराये पर) ब्रांड केंद्र, 1,469 लार्ज फॉर्मेट स्टोर और 1,522 बहु-ब्रांड केंद्र हैं। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख