शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 99 अंक बढ़ा, निफ्टी (Nifty) में 35 अंकों की तेजी

भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 36,594.33 के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 36,880.66 पर खुला और पहले घंटे में ऊपर की ओर यह 37,024.20 तक चला गया। लेकिन ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के कारण इसकी तेजी कम होती गयी और दोपहर बाद कुछ समय के लिए यह लाल निशान में भी फिसल गया। हालाँकि आखिर में सेंसेक्स 99.36 अंकों या 0.27% की बढ़त के साथ 36,693.69 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 34.65 अंकों या 0.32% की मजबूती के साथ 10,802.70 पर बंद हुआ। आज यह ऊपर की ओर 10,894.05 और नीचे की ओर 10,756.05 तक गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 33 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 16 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के एक शेयर की कीमत आज के कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रही।
निफ्टी के शेयरों में आज टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 5.54%, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 3.79% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 3.74% की तेजी रही। दूसरी ओर पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.20% का नुकसान दर्ज किया गया। आज फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने अपना नया सर्वकालिक शिखर छू लिया। इसके अलावा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर ने भी 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी