शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 639 अंकों की उछाल के साथ 52,837 पर हुआ बंद

मंगलवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में शानदार मजबूती दर्ज की गयी।

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रहा था। मंगलवार के बंद स्तर 52,198.51 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 52,494.56 पर खुला। आज दिन भर भारतीय बाजार में मजबूती बनी रही और कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स ऊपर की ओर 52,867.26 तक उछल गया। सेंसेक्स आखिरकार आज 638.70 अंकों या 1.22% की बढ़ोतरी के साथ 52,837.21 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 26 शेयरों में तेजी, जबकि केवल चार शेयरों में गिरावट देखी गयी।
पिछले बंद स्तर 15,632.10 के मुकाबले आज गुरुवार को निफ्टी (Nifty) 191.95 अंकों या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 15,824.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 43 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि केवल सात शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों को देखें तो जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 5.87% और टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 5.41% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 2.34% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी