शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ऐतिहासिक उच्चतम स्तरों पर हुए बंद

सोमवार की मजबूती के बाद आज मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का रुख देखा गया।

सोमवार के बंद स्तर 55,555.79 के मुकाबले आज मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 55,647.11 पर खुला। हालाँकि सुबह के कारोबार में सेंसेक्स कुछ वक्त के लिए लाल निशान में भी फिसल गया, लेकिन वक्त बीतने के साथ यह न केवल हरे निशान में लौटा, बल्कि इसकी मजबूती भी बढ़ती गयी। आज यह ऊपर की ओर 56,023.22 तक उछल गया। आज आखिरकार सेंसेक्स 403.19 अंकों या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 55,958.98 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है।
आज सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती, जबकि 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 7.91% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 3.41% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.16% की कमजोरी दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,496.45 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 16,647.10 तक उछल गया। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 128.15 अंकों या 0.78% की बढ़त के साथ 16,624.60 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया सर्वकालिक शिखर है। आज निफ्टी के 35 शेयरों में तेजी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी