शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने की अंतरिम लाभांश की घोषणा, शेयर में 1.57% की बढ़त

डीएलएफ (DLF) ने गुरुवार को निदेशक बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 2 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 2 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

साथ ही कंपनी ने अपनी मौजूदा संपत्तियों को कारगर बनाने और मौद्रीकरण करने के लिए राजधानी दिल्ली के साकेत में अपने शॉपिंग मॉल को 904.50 करोड़ रुपये में अपनी इकाई को बेचने का फैसला किया है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर 105.05 रुपये के गुरुवार के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 107.10 रुपये पर खुला। करीब सवा एक बजे डीएलएफ के शेयर में 1.65 रुपये (1.57%) की बढ़त के साथ 106.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख