शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी ने ऑयल इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ायी

एलआईसी (LIC) ने खुले बाजार से अधिग्रहण के जरिये ऑयल इंडिया (Oil India) में अपनी हिस्सेदारी में 2.04% की बढ़ोतरी कर ली है।

कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एलआईसी ने 1.22 करोड़ शेयर खरीदे। बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर गुरुवार को 306.30 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ यह 307.00 रुपये पर खुला। कारोबार के शुरुआत से ही इसमें मजबूती रही है। अपराह्न करीब तीन बजे कंपनी के शेयर में 7.70 रुपये (2.51%) की बढ़त के साथ 314.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी