शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (CEAT) ने शुरू की नयी परियोजना, शेयर चढ़ा

सीएट (CEAT) ने महाराष्ट्र के औद्योगिक उपनगर बुतीबोरी में अपनी एक नयी परियोजना शुरू की है।

इस नयी परियोजना से कंपनी के उत्पाद में 15 एमटी की बढ़त हुई है। इसके अलावा कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2017-18 के अंत तक इस परियोजना का उत्पाद बढ़कर 120 एमटी प्रति दिन हो जायेगा।
बीएसई में सीएट का शेयर मंगलवार को 1,043 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 1,056.50 रुपये पर खुला है। पिछले चार दिनों से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार से ही इसमें बढ़त जारी है। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 21.95 (2.10%) की बढ़त के साथ 1,065.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख