शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 3,104 करोड़ रुपये का निवेश

एनटीपीसी (NTPC) सौर ऊर्जा से संबंधित दो परियोजनाओं में 3,104 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने से कंपनी मध्य प्रदेश में मंदसौर सोलर पीवी प्रोजेक्ट (5 X 50 मेगावाट) में 1,502.77 करोड़ रुपये और राजस्थान में भदला सोलर पीवी प्रोजेक्ट (4 X 65 मेगावाट) में 1,601.27 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर सोमवार के 131.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 131.95 रुपये पर खुला है। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद शुरुआती कारोबार में ही यह लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब पौने दस बजे कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 130.60 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख