शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किरी इंडस्ट्रीज (Kiri Industries) ने किया ऋण का भुगतान, शेयर उछला

किरी इंडस्ट्रीज (Kiri Industries) ने वित्त वर्ष 2015-16 की समाप्ति तक अपनी 51.87% देनदारी कम की है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 में अपने 442.51 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 12% जबरदस्त उछाल आयी है।
बीएसई में किरी इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के 126.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 138.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही इसमें मजबूती जारी रही है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 15.20 रुपये या 11.99% की मजबूती के साथ 142.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी