शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) जुटायेगा ऋणपत्र जारी करके 3,000 करोड़ रुपये

केनरा बैंक (Canara Bank) ने बताया है कि बैंक के निदेशक मंडल ने बेसल III कम्प्लैन्ट श्रैणी II के ऋणपत्र जारी करने की मंजूरी दे दी है।

संपत्ति बढ़ाने और पूंजी पर्याप्तता अनुपात को सही स्तर पर बनाये रखने के लिये इन ऋणपत्रों का जारी किया जा रहा है, जिनसे बैंक 3,000 करोड़ रुपये जुटायेगा। इन ऋणपत्रों को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये कूपन मूल्य पर जारी किया जायेगा, जिसे बैंक की ऋणपत्र समिति तय करेगी।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर बुधवार को 184.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 186.45 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.05 रुपये (0.03%) की मामूली बढ़त के साथ 184.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 7 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख