शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किरी इंडस्ट्रीज (Kiri Industries) को बोर्ड से मिली मंजूरी, शेयर में 9.64% की बढ़त

किरी इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने कंपनी की प्रमोटर अनुपमा किरी को वरीयता के आधार पर जारी वॉरंट को 12,94,000 इक्विटी शेयर में बदलने की मंजूरी दे दी हैं।

बीएसई में किरी इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार 183.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 184.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 202 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर 184.10 रुपये फिसला। अंत में यह शेयर 17.70 रुपये या 9.64% की बढ़त के साथ 201.40 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तो का सबसे निचला स्तर 72.1 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 184 रुपये का रहा था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 487.72 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी