शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचओईसी (HOEC) को 1.38 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन (एचओईसी) को 1.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 6.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.04% घट कर 5.80 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में एचओईसी के शेयर सोमवार 33.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 33.95 रुपये पर खुले। दोपहर करीब 1.16 बजे कंपनी के शेयर 0.70 रुपये या 2.10% की बढ़त के साथ 34.10 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 435.84 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी