शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अंबुजा सीमेंट्स, भारती एयरटेल, सुजलॉन एनर्जी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सीएट और शांति गियर्स

आज गुरुवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें अंबुजा सीमेंट्स, भारती एयरटेल, सुजलॉन एनर्जी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सीएट और शांति गियर्स शामिल हैं।


भारती एयरटेल : कंपनी के तिमाही शुद्ध लाभ में 15.53% और सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 2.79% की बढ़त हुई है।
अंबुजा सीमेंट्स : कंपनी अपने तिमाही नतीजे आज घोषित करेगी।
सुजलॉन एनर्जी : कंपनी अपनी तीन सहायक कंपनियों का अपने साथ विलय करेगी।
केपीआईटी टेक्नोलोजीज : कंपनी के तिमाही शुद्ध लाभ में 20.42% और सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 75.92% की बढ़त हुई है।
सीएट : सीएट को पिछली तिमाही की तुलना में जनवरी-मार्च तिमाही में 7.67% अधिक लाभ हुआ है।
शांति गियर्स : शांति गियर्स की आमदनी में तिमाही आधार पर 3.57% और सालाना आधार पर 6.2% की बढ़त हुई है।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी को यूएसएफडीए से हार्ट्बर्न के इलाज के लिए दवा के उत्पादन की मंजूरी मिल गयी है।
रिको ऑटो : कंपनी ने चेन्नई में एक नये उत्पादन संयंत्र की शुरुआत की है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी : कंपनी के लाभ में वार्षिक आधार पर 6.1% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी