शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (Ceat) का लाभ 11.47% बढ़ा, आय में 0.95% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सीएट का लाभ 11.47% बढ़ कर 104.69 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 93.91 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय भी 1,480.56 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.95% घट कर 1,466.61 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 5% बढ़ कर 195 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 317.18 करोड़ रुपये की तुलना में 40.76% बढ़ कर 446.49 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान अवधि में कंपनी की आय 0.53% घट कर 5,743.98 करोड़ रुपये। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 5,774.73 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 680 करोड़ रुपये से 21% बढ़ कर 822 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एबिटा मार्जिन में 14.5% की बढ़ोतरी हुयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी।
बीएसई में सीएट के शेयर बुधवार 1,119.90 रुपये के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,110.10 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 19.80 रुपये या 1.77% की बढ़त के साथ 1,139.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख