शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने किया नोएडा में शॉपिंग मॉल का लोकार्पण, शेयर मजबूत

भारत की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ (DLF) ने नोएडा में अपने एक नये शॉपिंग मॉल का लोकार्पण किया है।

1,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस मॉल को देश के सबसे बड़े मॉलों में से एक बताया जा रहा है। कंपनी को इस मॉल के किराए से प्रतिवर्ष 225 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर बुधवार के 123.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 123.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 128.75 रुपये और निचला स्तर 122.50 रुपये रहा है। करीब पौने तीन बजे कंपनी के शेयर में 3.30 रुपये (2.68%) की बढ़त के साथ 126.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी