शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का तिमाही लाभ 4.4% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का लाभ 4.4% घट कर 304 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 318 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की बिक्री 2,425 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.3% घट कर 2,418 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी की आय 2,463.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.74% घट कर 2,444.63 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटा 510 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.8% घट कर 450 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में अंबुजा सीमेंट के शेयर गुरुवार 220.25 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 222.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 224.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 221 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.38 बजे कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 221.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख