शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के वार्षिक लाभ में 50.95% की गिरावट, शेयर लुढ़का

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के लाभ में वार्षिक आधार पर 50.95% की भारी गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 150.63 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में इंडियाबुल्स वेंचर्स को गिरावट के साथ 73.84 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि वार्षिक आधार पर ही कंपनी की आय में बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 335.35 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़त के साथ 376.47 करोड़ रुपये रही। इन परिणामों का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर शुक्रवार के 16.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को कमजोरी के साथ 15.50 रुपये पर खुला है, जो कि कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का आज उच्च स्तर भी रहा है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 8.48% की गिरावट के साथ 15.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी