शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईआईडी पेर्री (EID Parry) करेगी 300 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी

ईआईडी पेर्री (EID Parry) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर लाल रेखा से नीचे ही चल रहा है।
बीएसई में ईआईडी पेर्री का शेयर मंगलवार के 234.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को हल्की कमजोरी के साथ 232.00 रुपये पर खुला। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 7.95 रुपये या 3.39% की गिरावट के साथ 226.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 232.65 रुपये और निचला स्तर 226.00 रुपये रहा है। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 238.45 रुपये और निचला स्तर 218.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख