शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद (Arvind) का तिमाही लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में अरविंद का लाभ 128.75 % बढ़ कर 110.33 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी को पिछले साल 48.23 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की आय 2,040.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.67% बढ़ कर 2,319.56 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री 13.85% बढ़ कर 2,314 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 6.33% बढ़ कर 362.70 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 341.10 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय़ 7851.40 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 8450.41 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में अरविंद के शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह 305 रुपये तक ऊपर गया और नीचे की ओर 298.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.10 बजे कंपनी के शेयर 2.60 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 298.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी