शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Arbindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में बढ़त

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से बुपिवेकेन हाइड्रोक्लोराइज इंजेक्शन के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह उत्पाद वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में बाजार में आ सकता है। यह अनुमोदित एएनडीए हॉसपिरा के सूचीबद्ध दवा मारकेन इंजेक्शन के बराबर है। इस दवा का उपयोग सर्जरी के लिए लोकल या रिजनल एनेसथिसिया के उत्पादन, चिकित्सा पद्धति के लिए किया जायेगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर आज सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 785 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कंपनी के शेयर 4.95 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 791.00 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 45,997.26 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएम के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी