शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिम्फनी (Symphony) का तिमाही लाभ 27.41% बढ़ा, आय में 10.27% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सिम्फनी का लाभ 27.41% बढ़ कर 46.52 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 36.51 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 124.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.27% बढ़ कर 137.15 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कोर ऑपरेटिंग लाभ 13.14% 57.87 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में सिम्फनी के शेयर आज बढ़त के साथ 2,526 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 2,572.75 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,389.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 43 रुपये या 1.72% की गिरावट के साथ 2,450.30 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 8721.19 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी