शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचपीसीएल, ग्लेनमार्क फार्मा, सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स, ओएनजीसी, मनाली पेट्रोकेम और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट

आज बुधवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें एचपीसीएल, ग्लेनमार्क फार्मा, सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स, ओएनजीसी, मनाली पेट्रोकेम और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट शामिल हैं।


ग्लेनमार्क फार्मा : कंपनी के निदेशक मंडल ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड जारी कर के 20 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अनुमति दे दी है।
एचपीसीएल : पैट्रोल के दामों में 2.6 रुपये प्रति डॉलर की बढ़त हुई है।
सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स : कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 33.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो कि पिछले वर्ष के समान समय में 16.6 करोड़ रुपये था।
ओएनजीसी/गुजरात स्टेट पेट्रोनेट : गुजरात स्टेट पेट्रोनेट केजी बेसिन में ओनएनजीसी को हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।
मनाली पेट्रोकेम : कंपनी वैश्विक स्तर पर अपना विस्तार करने के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश से 5 एप्लीकेशन सेंटर बनाने की योजना बना रही है।
मारुति सुजुकी : कंपनी अपने मानेसर स्थित संयंत्र में कल से उत्पादन शुरू करेगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स : कंपनी हरपनहल्ली में 8.4 मेगावाट पवन ऊर्जा बिजली संयंत्र की शुरुआत करेगी।
वकरंगी : वकरंगी ने ऐरामेक्स के साथ समझौता किया है।
थोमस कुक : थोमस कुक ने मानकीकृत आवास अनुभव प्रदान करने के लिए विस्ता रूम्स के साथ समझौता किया है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी