शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) को दिया ओडिशा के मुख्यमंत्री ने झटका

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनटीपीसी (NTPC) का विरोध करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को खत लिखा है।

पटनायक ने अपने खत में लिखा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर एनटीपीसी की शुरू होने वाली 1,600 मेगावाट वाली परियोजना से ओडिशा के 27 गाँव प्रभावित होंगे। इस संयंत्र से निकलने वाला धुआं, धूल और ग्रीन हाउस गैसें नुकसानदेह होंगी। यह संयंत्र ओडिशा सीमा से केवल दो किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के लारा में है। पटनायक ने कहा है कि इस परियोजना के शुरू होने की स्थित में राज्य के झारसुगुडा जिले के 27 गांवों के लोगों की आजीविका, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर मंगलवार के 143.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 143.20 रुपये पर खुला और 144.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.80 रुपये या 0.56% की मामूली बढ़त के साथ 144.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले एक महीने की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 147.70 रुपये और निचला स्तर 133.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख