शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने की अप्रैल में 446 करोड़ रुपये की बचत

एनटीपीसी (NTPC) ने अप्रैल के ऊर्जा बिल में 446 करोड़ रुपये की बचत की है।

कंपनी ने यह बचत हाल ही में कोयले पर स्वच्छ ऊर्जा उपकर में वृद्धि होने के बावजूद की है। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि यह उजवल डिस्कॉम अश्योरेंस योजना (UDAY) के तहत कर्ज में डूबे डिस्कॉम के पुनरुद्धार के लिए उर्जा खर्चों को कम करने के लिए सभी सार्थक प्रयास कर रही है।
बीएसई में शुक्रवार को एनटीपीसी का शेयर 0.50 रुपये या 0.33% की मामूली मजबूती के साथ 152.25 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को एनटीपीसी के शेयर में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 154.90 रुपये और निचला स्तर 107.20 रुपये रहा है। (शयर मंथन, 18 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख