शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) को मिला 978 करोड़ रुपये का ठेका

खबरों के अनुसार सीमेंस (Siemens) को 978 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारत और बांग्लादेश के ऊर्जा आपूर्ति नेटवर्क को जोड़ने के लिए हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट लिंक की स्थापना के लिए मिला है। टर्न्की आधार पर मिले इस ठेके को कंपनी 2018 की दूसरी छमाही तक पूरा करेगी।
बीएसई में सीमेंस का शेयर शुक्रवार के 1,262.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,222.05 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 3.25 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 1,258.90 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,558.00 रुपये और निचला स्तर 969.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख