शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने इस कंपनी के साथ की रणनीतिक साझीदारी

बीएसई में टीसीएस के शेयर आज यानी सोमवार को गिरावट के साथ 2,599.50 रुपये पर खुले।

कारोबार के दौरान यह शेयर 2,662.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,594.80 रुपये तक फिसला। कारोबार बंद होने पर कंपनी के शेयर 52.20 रुपये या 2.00% की बढ़त के साथ 2,655.70 रुपये पर बंद हुआ। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 2,119 रुपये तक फिसला जो 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 5 अक्टूबर 2015 को यह 2,769 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। कंपनी ने सर्नोवा फाइनेंशियल के साथ रणनीतिक साझीदारी की है। यह साझेदारी सर्नोवा फाइनेंशियल के लिए केप्लिसो प्लेटफॉर्म पर नवीनतम क्लाउड आधारित डेरिवेटिव पोस्ट ट्रेड प्रोसेसिंग सेवा देने के लिए किया है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख