शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) को मिली परियोजना

टाटा पावर की सहायक कंपनी को नयी परियोजना मिली है।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी को महाराष्ट्र में 30 मेगावाट सोलर परियोजना मिली है। यह ठेका जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय सोलर मिशन फेज-II ट्रांच-I के तहत मिला है। बीएसई में टाटा पावर के शेयर आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 75.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 75.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 73.20 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयर 1.65 रुपये या 2.20% की गिरावट के साथ 73.45 रुपये पर चल रहा है। 13 जून 2016 को यह 77.95 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को यह 55 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख