शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कंपनी के साथ किया बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने समझौता

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने पूर्व स्वीकृत स्टोर कार्ड को बाजार में उतारने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता फ्यूचर ग्रुप के साथ किया है। पूर्व स्वीकृत स्टोर कार्ड ग्राहकों को ब्याज मुक्त ईएमआई या किश्तों पर खरीदारी करने की सुविधा प्रदान करेगा। आज बीएसई में बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी दिख रही है।
बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर मंगलवार के 7,601.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 7,592.70 रुपये के स्तर पर खुला है। मामूली गिरावट के साथ शुरुआत के बावजूद इसने बढ़त बना ली है और करीब पौने 10 बजे यह 37.05 रुपये (0.49%) की बढ़त के साथ 7,638.75 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बजाज फाइनेंस के शेयर का उच्च स्तर 8,095.00 रुपये और निचला स्तर 4,678.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख