शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) करेगी स्टेटिक सिंक्रोनस कम्पेंसेटर सॉल्यूशन की आपूर्ति

सीमेंस (Siemens) पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को स्टेटिक सिंक्रोनस कम्पेंसेटर (स्टैटकॉम) समाधान की आपूर्ति करेगी।

कंपनी को इसके लिए पावर ग्रिड से लगभग 570 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके के दायरे में पावर ग्रिड के चार सबस्टेशनों पर स्टैटकॉम के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, सिविल, स्थापना, परीक्षण और शुरू करना शामिल है। ये चार सबस्टेशन बिहार, झारखंड और ओडिशा में स्थित हैं।
बीएसई में सीमेंस का शेयर सोमवार के 1,254.30 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,268.55 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे तक यह 1,284.50 रुपये के उच्च स्तर पर चढ़ने के साथ ही 29.05 रुपये या 2.32% की बढ़त के साथ 1,283.35 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,558.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख