शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stock to Watch) : अदाणी ट्रांसमिशन, स्ट्राइड्स शासुन, इंडसइंड बैंक, नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स, केपीआईटी और जेट एयरवेज

शुक्रवार के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें अदाणी ट्रांसमिशन, स्ट्राइड्स शासुन, इंडसइंड बैंक, नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स, केपीआईटी और जेट एयरवेज शामिल हैं।

डीएचएफसी : सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के पब्लिक इश्यू द्वारा रुपये जुटाने के मामले को लेकर कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 5 जुलाई को होगी।
अदाणी ट्रांसमिशन : कंपनी ने गुरुवार को 10 लाख रुपये प्रति वाले 10,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर कुल 1,000 करोड़ रुपये में आवंटित किये हैं।
स्ट्राइड्स शासुन : कंपनी ने बेंगलुरु में अपनी ओरल डोसेज संयंत्र पर यूएसएफडीए निरीक्षण के सफल समापन की घोषणा की है।
इंडसइंड बैंक : बैंक ने 'फिंगरप्रिंट बैंकिंग’ पर नये विज्ञापन अभियान के शुभारंभ की घोषणा की है।
नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स : कंपनी ने कहा है कि परिवर्तनीय वारंट धारकों ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कर लिया है। कंपनी ने उन्हें 2.25 करोड़ शेयर प्रति 5 रुपये आवंटित भी कर दिये हैं।
केपीआईटी : कंपनी ने बताया है कि इसका पहली और दूसरी तिमाही का आपेक्षित राजस्व और मुनाफा सपाट रहने की उम्मीद है।
सैटिन क्रेडिटकेयर : कंपनी के निदेशक मंडल ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा 24% से 49% तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज : कंपनी ने आवासीय परियोजनाओं में निवेश के लिए 2 नये फंड बनाये हैं।
एनटीपीसी : कंपनी ने पहली तिमाही में बिजली उत्पादन में 10% की वृद्धि दर्ज की है।
जेट एयरवेज : जेट एयरवेज 18 करोड़ डॉलर के ऋण के लिए बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी