शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी कोल इंडिया (Coal India) के निदेशक मंडल की बैठक

कोल इंडिया (Coal India) ने कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 11 जुलाई को होगी।

कंपनी की इस बैठक में इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। साथ ही सभी लागू कानूनों के अनुसार बिचौलियों की नियुक्ति पर भी विमर्श किया जायेगा।
बीएसई में मंगलवार को कोल इंडिया का शेयर 4.30 रुपये या 1.35% की बढ़त के साथ 321.75 रुपये पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में कोल इंडिया का शेयर 323.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 317.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 447.25 रुपये और निचला स्तर 272.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी