शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) करेगी डिबेंचर जारी

टाटा पावर (Tata Power) प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

इस पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 11 जुलाई को होगी। 05 अगस्त को कंपनी की शेयरधारकों की सालाना आम बैठक होगी, जिसमें मंजूरी मिलने के बाद सीमा के अन्तर्गत ही कंपनी डिबेंचर जारी करेगी।
बीएसई में मंगलवार को टाटा पावर का शेयर 0.50 रुपये या 0.67% की गिरावट के साथ 74.35 रुपये पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में टाटा पावर का शेयर 75.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 74.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 77.95 रुपये और निचला स्तर 55.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी