शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीईएससी (CESC) ने प्राप्त किया 712 करोड़ रुपये का ऋण

सीईएससी (CESC) ने 4 बैंको से 712 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया है।

कंपनी ने अपने पूँजीगत व्यय को पूरा करने और लंबी अवधि के ऋण को समाप्त करने के लिए यह ऋण लिया है। कंपनी का मौजूदा लंबी अवधि ऋण 10,477 करोड़ रुपये है। मौजूदा वित्त वर्ष में सीईएससी की कुल 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
बीएसई में मंगलवार को सीईएससी का शेयर मामूली गिरावट के साथ खुलने के बाद अंत में 11.85 रुपये या 1.92% की गिरावट के साथ 604.70 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान सीईएससी का शेयर 618.00 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 602.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 623.65 रुपये और निचला स्तर 404.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख