शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने एचडीएफसी के शेयर को 1265-1275 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1380-1400 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1200 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 08 जुलाई 2016 को एचडीएफसी का शेयर 1286.90 रुपये पर बंद हुआ। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 1011.45 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 16 जुलाई 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1372.40 रुपये का रहा था।

दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1187.70 रुपये पर चल रहा है। दैनिक चार्ट इस शेयर ने उल्टा सिर और कंधे पैटर्न का गठन किया है, जो तेजी की ओर संकेत करता है। पिछले हफ्ते इसमें लगभग 3.5% की मजबूती आयी, जो कि निकट भविष्य में इसके मजबूती बरकरार रखने की क्षमता को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी