शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 499 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8450 के पार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेतों और मॉनसून की अच्छी रफ्तार के दम पर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी साल की नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 499.79 अंक (1.84%) की शानदार बढ़त के साथ 27,626.69 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 27,647.48 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,358.23 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 144.70 अंक (1.74%) की मजबूती के साथ 8,467.90 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,413.35 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,407.05 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.56% गिर कर 14.8475 पर बंद हुआ। आज के कारोबार बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, फार्मा, मेटल, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ और यूरोपीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये 16 पेसे ऊपर कारोबार कर रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिल। बीएसई मिडकैप 1.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.79% की मजबूती दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 1.37% और निफ्टी स्मॉल 100 1.24% ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 4.78%, टाटा मोटर्स में 4.15%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.44%, एसबीआई में 2.84%, मारुति में 2.84% और कोल इंडिया में 2.84% की मजबूती आयी। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक में 0.38% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि सिर्फ 3 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख