शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (CEAT) के तिमाही लाभ और आमदनी में हुई गिरावट

सीएट (CEAT) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 के समान समय में कंपनी का लाभ 14.5% घटने के साथ ही इसकी आमदनी में भी 3.9% की गिरावट हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 121.8 करोड़ रुपये और 1,414.7 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ और आमदनी घट कर 104.1 करोड़ रुपये और 1,470.3 करोड़ रुपये रह गये।
सीएट का लाभ और आमदनी घटने से इसके शेयर में भी गिरावट हुई है। बीएसई में सीएट का शेयर गुरुवार के 883.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 874.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 18.45 रुपये या 2.09% की गिरावट के साथ 865.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी