शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) ने कहा है कि कंपनी को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी ओरल सस्पेंशन के लिए ओमप्राजोल और सोडियम बाइकार्बोनेट पाउडर के लिए मिली है। यह ओरल सस्पेंशन के लिए जिगेरिड पाउडर का बायोइक्विवेलेंट जेनेरिक संस्करण है, जिसे कंपनी जल्द ही 20 मिलीग्राम/1680 मिलीग्राम और 40 मिलीग्राम/1680 मिलीग्राम पाउडर के पाउच में बाजार में उतारेगी।
बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर गुरुवार के 1,725.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 1,725.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान अजंता फार्मा का शेयर भाव 1,785.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और अंत में 51.60 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 1,777.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी