शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सिप्ला, पावर ग्रिड, वोकहार्ट, जस्ट डायल, मफतलाल इंडस्ट्रीज और अवंती फीड्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सिप्ला, पावर ग्रिड, वोकहार्ट, जस्ट डायल, मफतलाल इंडस्ट्रीज और अवंती फीड्स शामिल हैं।

मार्कसंस फार्मा : कंपनी के लाभ में 94.21% की बढ़त हुई है।
इऑन इलेक्ट्रिक : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए लाभ के साथ ही इसकी आमदनी में 32.43% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही इसे घाटा हुआ था।
मफतलाल इंडस्ट्रीज : मफतलाल इंडस्ट्रीज ने एनओसीआईएल के 29.71 लाख शेयरों को खरीद लिया है।
वोकहार्ट : वोकहार्ट के तिमाही लाभ में 82.65% और आमदनी में 4.21% की गिरावट हुई है।
अवंती फीड्स : कंपनी के तिमाही लाभ में 10.99% और आमदनी में 25.38% की बढ़त हुई है।
पावर ग्रिड : पावर ग्रिड आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
सिप्ला : सिप्ला के तिमाही लाभ में 43.7% और आमदनी में 6.4% की गिरावट हुई है।
जस्ट डायल : कंपनी आज अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
इलाहाबाद बैंक : बैंक को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 146.8 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 564.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र : बैंक ऑफ महाराष्ट्र को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 59.4 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 397.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी